देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये लोगों का हौसला बढ़ाया: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये देश की जनता का हौसला बढ़ाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 11 सितंबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये देश की जनता का हौसला बढ़ाया है।

गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जिले में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़े | China to Hand Over 5 Missing AP Youth Tomorrow: अरुणाचल से लापता 5 युवकों को शनिवार को छोड़ेगा PLA, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी.

शाह ने कहा, ''कोरोना वायरस के चलते जब प्रशासन असमंजस की स्थिति में था तब गुजरात के धरतीपुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को इस स्थिति से बाहर निकाला। उन्होंने महामारी से लड़ने के लिये लोगों का हौसला बढ़ाया।''

उन्होंने कहा, ''एक ओर कई देशों में केवल सरकारें ही महामारी से लड़ रही थीं, दूसरी ओर भारत में 130 करोड़ की आबादी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही थी। उसके नतीजे अब हमारे सामने हैं। ''

यह भी पढ़े | ऑन डिमांड कोरोना टेस्ट को यूपी सरकार की हरी झंडी, एक दिन में 1.50 लाख कोरोना सैंपल की जांच.

शाह ने अहमदाबाद नगर निगम की 176 करोड़ रुपये की लागत की चार परियोजनाओं और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अहमदाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में 45.97 करोड़ रुपये लागत की 306 परियोजनाओं की शुरुआत की।

बड़ी परियोजनाओं में बावला कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 240 सस्ते मकानों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में दो नयी सड़कों और 12 नए स्कूल कक्षों का निर्माण किया जाना है।

अहमदाबाद शहर में शुरू की गईं परियोजनाओं में दो जल वितरण केन्द्रों, 23 किलोमीटर लंबी पाइपलाइनों का निर्माण और चंदलोदिया इलाके में एक झील का सौंदर्यीकरण किये जाने की परियोजना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज