देश की खबरें | प्रधानमंत्री कोविड-19 से निपटने की ‘लोकतांत्रिक जवाबदेही’ से भाग नहीं सकते :येचुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तौर-तरीकों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की दशा के लिए जिम्मेदार हैं और वह ‘‘लोकतांत्रिक जवाबदेही’’ से भाग नहीं सकते हैं।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तौर-तरीकों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की दशा के लिए जिम्मेदार हैं और वह ‘‘लोकतांत्रिक जवाबदेही’’ से भाग नहीं सकते हैं।

देश में कोविड-19 के मामले तेज गति से बढ़ने का जिक्र करते हुए येचुरी ने दावा किया कि भाजपा-शासित राज्यों में इसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले पखवाड़े में बिहार में संक्रमण के मामलों में 1,000 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के मामलों से जुड़े आंकड़ों को धड़ल्ले से दबा दिया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘ पीएम केयर्स एक निजी कोष है। महामारी के चलते हुई दुर्दशा जगजाहिर है। उप्र और गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्यों में प्रशासन चरमरा गया है, जिस बारे में वहीं के मंत्रियों और सांसदों की स्वीकारोक्ति आई है। मीडिया में आई खबरों और तस्वीरों से सच्चाई नजर आती है, जिसे किसी तरह का पीआर (जनसंपर्क या प्रचार) छिपा नहीं सकता। जो लोग वोट देने वाले हैं वे भाजपा के शासन की सच्चाई देख सकते है, जिसे मोदी/शाह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) का कोई दुष्प्रचार ढंक नहीं सकता है। ’’

मंगलवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात में अब तक के प्रतिदिन के सर्वाधिक मामले सामने आये थे, जो क्रमश 18,201 और 6,990 थे। जबकि उत्तर प्रदेश में 85 तथा गुजरात में 67 और संक्रमितों की मौत हुई।

येचुरी ने कहा, ‘‘हमारा संवैधानिक लोकतंत्र जवाबदेही पर चलता है। लोगों की टाले जा सकने वाली इस पीड़ा, दशा और परेशानी के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। वह लोकतांत्रिक जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं और उन्हें देश को अवश्य ही जवाब देना होगा। पीआर, दुष्प्रचार और तमाशे के लिए अपनी गोदी मीडिया का इस्तेमाल कर मुद्दे से नहीं भटकाएं।’’

उन्होंने सरकार से लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनें और परिवहन सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘मानवीय त्रासदी, लॉकडाउन को दोहराने से बचा जाए। महामारी का प्रसार रोकना भी जरूरी है। ’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,84,372 नये मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू