विदेश की खबरें | शिक्षकों की हड़ताल जारी रहने के बावजूद श्रीलंका में प्राथमिक विद्यालय फिर से खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में प्राथमिक स्कूल छह महीने के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को फिर से खुल गए, यद्यपि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विरोध कर रहे शिक्षकों के साथ सरकार की बातचीत जारी है।

कोलंबो, 21 अक्टूबर श्रीलंका में प्राथमिक स्कूल छह महीने के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को फिर से खुल गए, यद्यपि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विरोध कर रहे शिक्षकों के साथ सरकार की बातचीत जारी है।

स्कूल खुलने के बावजूद वहां चहल-पहल नहीं दिखी और सामान्य तौर पर होने वाला कोलाहल भी सुनाई नहीं दिया। अधिकांश शिक्षक और स्कूल के प्रधानाध्यापक कक्षाओं से दूर रहे, क्योंकि शिक्षक संघों ने वेतन वृद्धि संबंधी बातचीत पर असंतोष व्यक्त किया है।

यहां तक कि अधिकांश छात्र स्कूल खुलने के पहले ही दिन कक्षाओं से अनुपस्थित रहे। अकेले राजधानी कोलंबो के कम से कम दो स्कूलों में केवल एक छात्र स्कूल पहुंचा।

शिक्षकों के निकायों ने इस साल जुलाई में शुरू की गई अपनी हड़ताल जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

एक शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधि महिंदा जयसिंघे ने कहा, ‘‘हम 25 अक्टूबर को काम पर लौटेंगे और अपने अधिकार हासिल करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’’

इस महीने के प्रारम्भ में सरकार ने वेतन में किश्तों में बढ़ोतरी का वादा किया था।

सरकार ने यह भी घोषणा की थी कि प्राथमिक स्कूल शिक्षा (कक्षा I से V) 21 अक्टूबर से अधिकतम 200 छात्रों के साथ शुरू होगी। नवंबर तक सभी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक भी स्कूल को फिर से खोलने की योजना की आलोचना कर रहे थे। हड़ताल में शामिल एक यूनियन के नेता ने कहा, ‘‘लगभग 3,000 स्कूलों में 200 से भी कम छात्र हैं और इसके लिए उन्हें लगभग 10,000 शिक्षकों की आवश्यकता है।’’

पर्यवेक्षकों ने कहा कि बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ दल के प्रति वफादार शिक्षक स्कूल लौट आए, हालांकि कुल उपस्थिति बहुत कम थी।

कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल अप्रैल में श्रीलंका में सभी कक्षा में पढ़ाई निलंबित कर दी गयी थी। कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO