विदेश की खबरें | सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी को ‘‘आपराधिक विश्वासघात’’ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

सिंगापुर, दो अगस्त सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी को ‘‘आपराधिक विश्वासघात’’ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सीमा विवाद के बीच नेपाल अब भारत, संयुक्त राष्ट्र और Google को भेजेगा नया अपडेटेड नक्शा, नए मैप में कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा के भारतीय क्षेत्रों को करेगा शामिल.

मंदिर की तरफ से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि श्री मरियाम्मान मंदिर की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी क्योंकि पुजारी की देखरेख में रखे गए सोने के कुछ गहने गायब थे।

चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक मंदिर की ओर से कहा गया कि गहने गायब होने की जानकारी लेखा जांच के दौरान मिली।

यह भी पढ़े | COVID-19 Update: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मौत के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा मेक्सिको.

बयान में पुजारी के नाम का जिक्र नहीं है।

इसमें कहा गया, ‘‘प्रार्थनाओं के दौरान जिन स्वर्ण आभूषणों का उपयोग किया जाता था उन्हें मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी की निगरानी में रखा गया था। इस बारे में पुजारी से पूछताछ की गई और उन्होंने गायब किए सभी आभूषण बाद में लौटा दिए।’’

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पुजारी को आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

मंदिर की ओर से कहा गया कि मुख्य पुजारी अभी जमानत पर है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट