जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय खाद्य तेल-तिलहनों के भाव मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत बंद हुए तथा सरसों, सोयाबीन, मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत बंद हुए तथा सरसों, सोयाबीन, मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती रही। उन्होंने कहा कि अब विदेशों में बाजार जब मजबूत हो रहे हैं तो हमारे पास इससे निपटने के उपाय ढूंढ़ने होंगे। देश का इतनी बड़ी मात्रा में आयात पर निर्भर होना हमारे लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है क्योंकि आयात पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा का खर्च होता है। इसके स्थायी समाधान की ओर देश को कदम बढ़ाना ही होगा।

सूत्रों ने कहा कि कपास की गिनिंग मिलों को सस्ते में उपज नहीं मिल रही है। कपास की गिनिंग के बाद उससे बिनौला तिलहन निकाला जाता है। इस परिस्थिति में केवल 60-70 प्रतिशत गिनिंग मिलें ही चल पा रही हैं क्योंकि उन्हें पेराई करने में नुकसान है।

उन्होंने कहा कि विदेशों में सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) के दाम बढ़ने से देश में भी डीओसी के दाम पहले के 3,900 रुपये क्विंटल से बढ़कर 4,700 रुपये क्विंटल हो गये हैं जिसका इस्तेमाल मुर्गीदाने के लिए होता है। इसके साथ ही देखा जा रहा है कि किसान कम दाम पर बिक्री के लिए सोयाबीन तिलहन कम निकाल रहे हैं जबकि मौजूदा मौसम के दौरान सोयाबीन की आवक बढ़ जानी चाहिये थी।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,775-5,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,600-6,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,255-2,540 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,825 -1,920 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,825 -1,935 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,500 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,350-5,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,150-5,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\