देश की खबरें | बीजापुर में ‘प्रेशर बम’ धमाका, जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘प्रेशर बम’ धमाके की चपेट में आकर सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 21 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘प्रेशर बम’ धमाके की चपेट में आकर सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान थाम सिंह घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था।

दल के जवान जब इंद्रावती नदी के किनारे पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य थे, तब दोपहर बाद लगभग 02:40 बजे जवान थाम सिंह का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और थाम सिंह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। उसे नेलसनार में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह के दाहिने पैर में गंभीर चोट पहुंची है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बीजापुर जिले में इस महीने 14 तारीख को नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेमुर्गा गांव के करीब ही प्रेशर बम की चपेट आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान रामनाथ मौर्य घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\