देश की खबरें | राष्ट्रपति 28 से 30 अक्टूबर तक गुजरात दौरे पर जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द 28 से 30 अक्टूबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों को उनके आवास की चाभियां देंगे और रामकथा वाचक मुरारी बापू से मिलेंगे।

नयी दिल्ली/अहमदाबाद, 27 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द 28 से 30 अक्टूबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों को उनके आवास की चाभियां देंगे और रामकथा वाचक मुरारी बापू से मिलेंगे।

गांधीनगर में राष्ट्रपति के आगामी दौरे की जानकारी देते हुए गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने बताया कि कोविंद बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचेंगे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता वघानी ने बताया कि शाम में राष्ट्रपति कोविंद गांधीनगर में स्थित राज भवन में ‘हाई टी’ पर गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अहमदाबाद से हवाई मार्ग से 29 अक्टूबर को भावनगर पहुंचेंगे और वहां से मुरारी बापू के पैतृक गांव तलगजर्दा रवाना होंगे।

वघानी ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद की भावनगर जिले के महुवा कस्बे के पास स्थित मुरारी बापू के आश्रम ‘चित्रकूटधाम’ जाने की भी योजना है।

मंत्री ने बताया कि शाम को राष्ट्रपति कोविंद भावनगर शहर लौटेंगे जहां वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए 1,088 मकानों की चाभियां उनके मालिकों को सौंपने के सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से उनके आवास की चाभी सौपेंगे।

इसी कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार के अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रही आवासीय परियोजनाओं पर राष्ट्रपति को प्रेजेंटेशन देंगे।

वघानी ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद रात को भावनगर में ही रूकेंगे और 30 अक्टूबर की सुबह नयी दिल्ली रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\