जरुरी जानकारी | राष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार और राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। बिजली मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार और राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। बिजली मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, राष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 के मौके पर ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेंगे।
इसके अनुसार, ऊर्जा संरक्षण के महत्व का संदेश फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, “इस अवसर पर राष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगी और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार 2023 और ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगी।”
कार्यक्रम में केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और बिजली और भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस और पुरस्कारों का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा किया जा रहा है, जो विद्युत मंत्रालय के तहत भारत में ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण को बढ़ावा देता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)