देश की खबरें | राष्ट्रपति ने बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को वृन्दावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी के दरबार में दर्शन—पूजन किया।

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 27 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को वृन्दावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी के दरबार में दर्शन—पूजन किया।

राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वायुसेना के हेलीकॉप्टर से वृन्दावन के रामताल के पर ‘कृष्णा कुटीर आश्रम’ आश्रय सदन के सामने बने हैलीपैड पर उतरे। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हो गया।

इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। राष्ट्रपति के मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही सेवायत गोस्वामियों के दल ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कोविंद गर्भगृह के सामने वीआईपी गैलरी में पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी को इत्र, गुलाब, फल एवं मिठाई अर्पित की।

मंदिर में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने पूजा-अर्चना की। उनके बाद पटेल एवं योगी ने भी पूजन-अर्चन किया।

इस बीच, राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर वृन्दावन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि रविवार शाम से ही वृन्दावन में भारी वाहनों के प्रवेश एवं मंदिर क्षेत्र में स्थानीय वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। यह रोक राष्ट्रपति के प्रस्थान के बाद ही समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो उप महानिरीक्षक, आठ पुलिस अधीक्षक, 12 अपर पुलिस अधीक्षक सहित आगरा जोन के 28 पुलिस उपाधीक्षक भी लगाए गए। मंदिर तक पहुंचने वाले हर रास्ते एवं वहां से कृष्णा कुटीर तक के राष्ट्रपति के गुजरने के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड