देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा सोमवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 26 से 28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 26 से 28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि पद ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला कर्नाटक दौरा होगा।

राष्ट्रपति भवन ने बताया कि वह सोमवार को मैसुरु में दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी, इसके बाद वह उसी दिन हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा आयोजित ‘पोउरा सनमाना’ सम्मान समारोह में शामिल होंगी।

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में क्रायोजेनिक इंजन उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगी तथा क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (दक्षिण क्षेत्र) की वर्चुअल रूप से आधारशिला भी रखेंगी।

बयान में कहा गया कि इसी दिन राष्ट्रपति सेंट जोसफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी और बेंगलुरु में उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 28 सितंबर को नयी दिल्ली वापस लौटेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी