देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को ओडिशा पहुंचेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचेंगी और इस दौरान वह पुरी में नौसेना दिवस समारोह सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

भुवनेश्वर, तीन दिसंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचेंगी और इस दौरान वह पुरी में नौसेना दिवस समारोह सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू शाम पांच बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगी जिसके बाद उनका शहर में संथाली लेखक एवं शिक्षक पंडित रघुनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने और भुवनेश्वर में संथाल पवित्र स्थल ‘आदिम ओवार जरपा जाहेर’ का दौरा करने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति बुधवार सुबह नौ बजे पुरी के लिए रवाना होंगी और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। बयान में कहा गया कि वह पुरी में गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी।

मुर्मू दोपहर में पुरी स्थित राजभवन में भोजन करेंगी और फिर ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना दिवस समारोह में शामिल होंगी।

वह बृहस्पतिवार सुबह पुरी से भुवनेश्वर लौटेंगी और सुबह करीब 11 बजे ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे भुवनेश्वर स्थित एक न्यायिक परिसर का उद्घाटन करेंगी और शाम करीब साढ़े छह बजे राजभवन लौट आएंगी।

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, छह दिसंबर को मुर्मू अपने जन्म स्थान उपरबेड़ा गांव में छात्रों और निवासियों के साथ संवाद करेंगी। उसी दिन, वह रायरंगपुर में महिला महाविद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सात दिसंबर को राष्ट्रपति बंगीरिपोषी-गोरुमाहिषानी, बुढ़ामारा-चाकुलिया और बदामपहाड़-केंदुझरगढ़ रेल लाइन, रायरंगपुर में एक आदिवासी अनुसंधान और विकास केंद्र, डांड़बोस हवाई अड्डा और उपमंडलीय अस्पताल का शिलान्यास करेंगी।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यातायात बल समेत 40 से अधिक पलटन तैनात की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड