देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने संबलपुर में संत कवि भीम भोई को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के संबलपुर जिले में संत कवि भीम भोई को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबलपुर, दो मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के संबलपुर जिले में संत कवि भीम भोई को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति ने रायराखोल का दौरा किया और संत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ मधुपुर स्थित चौसठी सिद्धंकर धूनी मंडप गईं और सदा प्रज्ज्वलित रहने वाले हवन में तेल डालकर 19वीं सदी के संत को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वह चौसठी सिद्धि आश्रम गईं। वहां राष्ट्रपति ने संतों के साथ संक्षिप्त चर्चा की और आश्रम के पुराने पेड़ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम परिसर में पौधा भी लगाया।

उन्हें संत कवि भीम भोई की एक तस्वीर और एक पुस्तक भेंट की गई।

राष्ट्रपति ने आश्रम के लोगों के साथ भी बातचीत की और बच्चों को चॉकलेट बांटे।

मुर्मू, भीम भोई की प्रशंसक हैं और उन्होंने जुलाई 2022 में राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में उनका उल्लेख किया था।

राष्ट्रपति ने 28 फरवरी को ओडिशा का अपना चार दिवसीय दौरा शुरू किया। वह मयूरभंज, क्योंझर, संबलपुर, गंजाम, कटक और खुर्दा जिलों में कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर