देश की खबरें | राष्ट्रपति ने जनरल थिमैया संग्रहालय का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सेना के पूर्व प्रमुख जनरल के एस थिमैया संग्रहालय का उद्घाटन किया।

मदिकेरी (कर्नाटक), छह फरवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सेना के पूर्व प्रमुख जनरल के एस थिमैया संग्रहालय का उद्घाटन किया।

वर्ष 1957 से 1961 तक सेना प्रमुख रहे जनरल थिमैया के पैतृक घर ‘‘सनी साइड’’ को संग्रहालय में परिवर्तित किया गया है।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, ‘‘जनरल थिमैया कोडागु के गौरव हैं और संग्रहालय प्रेरणादायक तरीके से जनरल के जीवन की कहानी को उद्धृत करेगा।’’

इस युद्ध स्मारक के मुख्य आकर्षण पुराने हथियार और युद्ध की निशानियां होंगी, जिसमें एक युद्धक टैंक भी शामिल है , जिसे भारतीय सेना ने 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया था।

संग्रहालय में दशकों पुराने हथियार और गोलियां, सेना की बंदूकें और राइफल, सेवा से हट चुके एक मिग-21 युद्धक विमान के अलावा कला, पुस्तकों का संग्रह तथा लेख रखे गए हैं।

राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे।

इससे पूर्व कोविंद जिले में कावेरी नदी के उद्गम स्थल तलकावेरी गये और एक विशेष ‘पूजा’ की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\