देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव : बिहार में विपक्ष यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की सोमवार को घोषणा की।

पटना, 11 जुलाई बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की सोमवार को घोषणा की।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यहां इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी नीत राजग झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम पहले बता देता तो चीजें अलग हो सकती थीं।

राजद नेता यादव ने कहा, "यह ध्यान में रखना चाहिए कि विपक्षी दलों ने विचार-विमर्श किया था और सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन द्वारा नाम का खुलासा किए जाने से बहुत पहले ही सिन्हा के बारे में फैसला कर लिया गया था।"

यादव एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बैठक में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने वाला है।

भाजपा ने पिछले हफ्ते यादव और उनके सहयोगियों से मुर्मू को समर्थन देने की अपील की थी।

जब यादव से उस अपील के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अगर भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा के लिए अंतिम समय तक इंतजार नहीं किया होता तो चीजें अलग हो सकती थीं। हम अब इस स्तर पर पीछे नहीं हट सकते।"

उल्लेखनीय है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद, वाम और कांग्रेस के कुल 115 विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\