देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 -21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18-21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। इस दौरान वह राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में रुकेंगी।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18-21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। इस दौरान वह राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में रुकेंगी।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, उनकी यात्रा के दौरान ही राष्ट्रपति निवास को जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 18 अप्रैल को मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी। उसी दिन शाम को वह हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में शिमला के राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति 19 अप्रैल को नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी।

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू का 19 अप्रैल को ही शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति 20 अप्रैल, 2023 को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी का दौरा करेंगी। बाद में, वह राष्ट्रपति निवास में 'एट होम' रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति निवास उसी दिन जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now