देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर मंदिर बोर्ड ने किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के पहले दिन बुधवार को बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचने पर देवघर मंदिर बोर्ड ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

देवघर, 24 मई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के पहले दिन बुधवार को बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचने पर देवघर मंदिर बोर्ड ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बाबा धाम पहुंचीं और वह चौथी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए बाबा धाम के दर्शन किये।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के अलावा प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद भी बतौर राष्ट्रपति बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। राष्ट्रपति रहने के दौरान प्रणब मुखर्जी दो बार बाबा के दरबार में पहुंचे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि महादेव की नगरी देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबाधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। षोडश उपचार विधि द्वारा पुरोहितों ने राष्ट्रपति से बाबा बैद्यनाथ की पूजा कराई।

द्रौपदी मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर स्थापना बोर्ड की तरफ से राष्ट्रपति को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी थी।

राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव मनीष रंजन और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\