देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर बृहस्पतिवार को रायपुर पहुंचेंगी। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 30 अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर बृहस्पतिवार को रायपुर पहुंचेंगी। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ के अपने पहले प्रवास पर दो दिन के लिए 31 अगस्त को रायपुर आ रही हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11.05 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगी। वह सुबह 11.35 बजे शहर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा बाद में वह 12.10 बजे विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में 'सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।’’

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह 9.15 बजे बिलासपुर रवाना होंगी और बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद बिलासपुर से लौटकर राष्ट्रपति रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट