विदेश की खबरें | राष्ट्रपति बाइडन 150 साल पुरानी ‘नेटिव अमेरिकन’ बोर्डिंग स्कूल नीति के लिए माफी मांगेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस से बृहस्पतिवार को एरिजोना के लिए रवाना हुए बाइडन ने कहा, ‘‘मैं कुछ ऐसा कर रहा हूं जो मुझे बहुत पहले कर लेना चाहिए था। हमें ‘अमेरिकन इंडियन’ समुदाय से बहुत पहले ही औपचारिक माफी मांग लेनी चाहिए थी कि हमने इतने सालों तक उनके बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस से बृहस्पतिवार को एरिजोना के लिए रवाना हुए बाइडन ने कहा, ‘‘मैं कुछ ऐसा कर रहा हूं जो मुझे बहुत पहले कर लेना चाहिए था। हमें ‘अमेरिकन इंडियन’ समुदाय से बहुत पहले ही औपचारिक माफी मांग लेनी चाहिए थी कि हमने इतने सालों तक उनके बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया।’’

न्यू मैक्सिको में ‘पुएब्लो ऑफ लगुना’ जनजाति की सदस्य गृह मंत्री डेब हालैंड ने कहा, ‘‘मैंने इतने वर्षों में यह कभी नहीं सोचा था कि इस तरह का कुछ होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह ‘अमेरिकन इंडियन’ समुदाय के सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है।’’

हालैंड गृह विभाग की प्रमुख बनने वाली पहली ‘नेटिव इंडियन’ हैं। जातीय मूल की सदस्य हालैंड ने गृह मंत्री बनने के तुरंत बाद बोर्डिंग स्कूल प्रणाली मामले में जांच शुरू की थी। जांच में पता चला था कि करीब 18,000 बच्चों को उनके माता पिता से लेकर जबरन स्कूलों में भेजा गया ताकि वे श्वेत समाज के भीतर रचने बसने के काबिल बन सकें। इन बच्चों में चार साल तक की उम्र के बच्चे भी शामिल थे।

इतना ही नहीं संघीय और राज्य के प्राधिकारियों ने जनजातीय मूल के लोगों को उनकी भूमि से बेदखल करने का प्रयास किया।

जांच में 500 से अधिक स्कूलों में लगभग 1,000 बच्चों की मौत और 74 कब्र स्थलों का भी जिक्र किया गया है।

अब तक किसी भी राष्ट्रपति ने इन बच्चों को जबरन उनके माता पिता से अलग किए जाने के लिए कभी औपचारिक रूप से माफी नहीं मांगी है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिभाषित नरसंहार का ही एक तत्व माना गया है। अमेरिका में 150 से अधिक वर्ष पूर्व अमेरिकी सरकार ने जनजातीय समुदाय से आने वाले ‘नेटिव अमेरिकन’, ‘अलास्का नेटिव’ और ‘नेटिव हवाइयन’ मूल के निवासियों का खात्मा करने का काम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें