विदेश की खबरें | पुतिन कर रहे नए हमले की तैयारी: जेलेंस्की, मैक्रों से मिलने के बाद अमेरिकी सीनेट सदस्यों ने कहा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने तथा रूस की बमबारी से तबाह हुए इलाकों का दौरा करने के बाद पेरिस में एसोसिएटेड प्रेस से बात की।

पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के लिए पहुंचे सीनेटरों ने चेतावनी दी कि नए हमले को रोकने का अवसर समाप्त हो रहा है।

ग्राहम ने पुतिन के बारे में कहा, ‘‘इस यात्रा से मुझे पता चला कि वह और अधिक युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।’’

ब्लूमेंथल ने कानून में प्रस्तावित प्रतिबंधों को कठोर बताया और कहा कि यह रूस की अर्थव्यवस्था को ‘‘एक व्यापार द्वीप’’ बना देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पुतिन और विश्व के लिए कठिन समय है, क्योंकि रूस एक नया आक्रमण शुरू कर रहा है।’’

वह द्विदलीय प्रतिबंध विधेयक की बात कर रहे थे, जिसे लगभग पूरी अमेरिकी सीनेट का समर्थन प्राप्त है, लेकिन वाशिंगटन में इसे अब भी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

यह उन देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने की बात करता है जो रूस से तेल, गैस, यूरेनियम और अन्य चीजें खरीद रहे हैं। यह चीन और भारत जैसे देशों को लक्षित करेगा जिनका रूस के साथ लगभग 70 प्रतिशत ऊर्जा व्यापार होता है और जिनसे मॉस्को को अधिक धन मिलता है।

ग्राहम ने कहा, ‘‘सीनेट में यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे कठोर विधेयक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के पास पुतिन के खिलाफ कार्रवाई करने के अनेक उपाय हैं। हम उनकी युद्ध मशीन को सहारा दे रहे चीन और भारत को लक्षित करने जा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)