देश की खबरें | प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक सीवीसी नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक निगरानीकर्ता केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के तौर पर सुरेश एन पटेल का कार्यकाल 24 दिसंबर को पूरा होने के बाद श्रीवास्तव की नियुक्ति हुई है।

आयोग का नेतृत्व सीवीसी करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं।

श्रीवास्तव के अलावा, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं।

श्रीवास्तव असम-मेघालय कैडर के 1988-बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वह इस साल 31 जनवरी को सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय के पद से सेवानिवृत्त हुए।

गृह मंत्रालय में विशेष सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के कैडर प्रबंधन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मियों और सामान्य प्रशासन से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी संभाली थी।

सीवीसी और सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष या पद ग्रहण करने से 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक का होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\