IND vs AUS 5th Test 2025: प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट किया, ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट पर 101 रन

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले स्पैल में घातक गेंदबाजी करते हुए खूबसूरत आउटस्विंगर पर दो विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ को आउट किया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 101 रन बनाए.

Mohammed Siraj, AUS vs IND (Photo: @BCCI)

सिडनी, 4 चार जनवरी : तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले स्पैल में घातक गेंदबाजी करते हुए खूबसूरत आउटस्विंगर पर दो विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ को आउट किया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 101 रन बनाए. भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया अभी उससे 84 रन पीछे है. सिराज ने ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम थर्राकर उसका स्कोर चार विकेट पर 39 रन कर दिया. इसके बाद स्मिथ (33) ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की.

प्रसिद्ध का शुरू में अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं था. ऐसे में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उनका छोर बदला और उनका यह फैसला सही साबित हुआ. प्रसिद्ध की सटीक लेंथ से की गई गेंद स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में चली गई. स्मिथ के आउट होने से पहला सत्र भारत के नाम हो गया. लंच के समय वेबस्टर 28 और एलेक्स कैरी चार रन पर खेल रहे थे. भारत की तरफ से बुमराह और सिराज ने दो-दो जबकि कृष्णा ने एक विकेट लिया है. दिन की शुरुआत में सैम कोन्स्टास (38 गेंदों में 23 रन) ने बुमराह के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया, लेकिन मार्नस लाबुशेन (02) जल्दी आउट हो गए. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 5th Test 2025 Day 2 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी लड़खड़ाई, छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने एलेक्स कैरी को बनाया अपना दूसरा शिकार

बुमराह की अच्छी लेंथ से की गई गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में पहुंची थी. बांग्लादेश के अंपायर शरफुदौल इब्ने सैकत ने इसे नॉट आउट करार दिया था, लेकिन भारत के रेफरल लेने के बाद टीवी रिप्ले में स्पष्ट हो गया कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था. कोन्स्टास ने भले ही आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन उनका रक्षण अच्छा नहीं था. सिराज की सटीक लेंथ से की गई आउटस्विंगर को ड्राइव करने के प्रयास में उन्होंने गली में यशस्वी जायसवाल को कैच थमाया. ट्रैविस हेड (04) ने खूबसूरत ऑन-ड्राइव के साथ शुरुआत की लेकिन सिराज की इसी ओवर में की गई एक अन्य आउटस्विंगर (बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए इनस्विंगर) उनके बल्ले को चूमकर स्लिप में राहुल के पास चली गई. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 39 रन हो गया. भारत के पास दबाव बनाने का बेहतरीन मौका था लेकिन प्रसिद्ध ने कुछ रन लुटाए. उन्होंने हालांकि तब स्मिथ का विकेट लिया जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\