देश की खबरें | प्रशांत किशोर ने बिहार में गुस्से में रैली छोड़ी, पार्टी का कहना है कि उन्हें चोट लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को शुक्रवार को बिहार के भोजपुर जिले में एक रैली के दौरान दर्द से कराहते हुए देखा गया।

आरा (बिहार), 18 जुलाई जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को शुक्रवार को बिहार के भोजपुर जिले में एक रैली के दौरान दर्द से कराहते हुए देखा गया।

किशोर के साथ भोजपुरी गायक रितेश पांडे भी मौजूद थे। रितेश भी किशोर की पार्टी में शामिल हो गये हैं। जैसे ही किशोर कुर्सी पर बैठे, उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आया।

माइक संभालते हुए रितेश ने कहा, "प्रशांत किशोर जी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें हल्की चोट लगी है। अब उन्हें यहां से जाना होगा।"

पार्टी के एक नेता ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद वह पटना स्थित अपने आवास लौट गए।

उन्होंने कहा कि चोट गंभीर नहीं थी और अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। किशोर को पसली में चोट आई है।

हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\