खेल की खबरें | प्रणय ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो को सीधे गेम में हराकर ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

ताइपे, 22 जून भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो को सीधे गेम में हराकर ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रणय ने पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता सुगिआर्तो को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में 21 . 9, 21 . 17 से हराया ।

अब उनका सामना हांगकांग के एंगस एंग का लोंग से होगा ।

पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स जीतने वाले प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन में सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से हार गए ।

पूर्व राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप स्थानीय खिलाड़ी सू लि यांग से 16 . 21, 17 . 21 से हार गए ।

मिश्रित युगल में सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर को ताइपे के चियू सियांग चियेह और लिन शियाओ मिन ने 21 . 18, 21 . 18 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी