देश की खबरें | तेलंगाना मुद्दे से प्रणब मुखर्जी को विशेष आत्मीयता थी : चन्द्रशेख राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि उनकी (मुखर्जी) तेलंगाना मुद्दे से विशेष आत्मीयता थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 31 अगस्त पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि उनकी (मुखर्जी) तेलंगाना मुद्दे से विशेष आत्मीयता थी।

उन्होंने कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए तत्कालीन संप्रग सरकार द्वारा गठित समिति के प्रमुख प्रणब मुखर्जी को तेलंगाना राज्य गठन विधेयक पर हस्ताक्षर करने का सम्मान प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़े | Mission Begin Again: महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन, होटलों को खोलने की मिली इजाजत, फिलहाल नहीं चलेगी मेट्रो.

मुखर्जी (84) का सोमवार को नयी दिल्ली में सेना के अस्पताल में निधन हो गया।

उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को निकालने के लिए सर्जरी भी की गई थी।

यह भी पढ़े | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दुख जताया: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाद में उन्हें फेंफड़े में संक्रमण हो गया और वह वेंटीलेटर पर थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राव ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि पिछले कुछ सप्ताह से डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयास के बावजूद बीमार चल रहे पूर्व राष्ट्रपति की जीवन रक्षा नहीं की जा सकी।

तेलंगाना की जनता और अपनी ओर से शोक व्यक्त करते हुए राव ने कहा कि मुखर्जी के निधन से राजनीति में पैदा हुआ शून्य कभी नहीं भरेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू