ताजा खबरें | प्रज्वल रेवन्ना घोर दुराचारी; 400 महिलाओं को बनाया शिकार; प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है।

शिवमोगा(कर्नाटक), दो मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है।

उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी प्रज्वल के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करने पर माफी की मांग की।

शिवमोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत की महिलाओं से एक ‘‘घोर दुराचारी’’ के पक्ष में वोट की अपील करने पर माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद एस के शीर्षस्थ नेता एच. डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

हासन से सांसद 33 वर्षीय प्रज्वल से कथित रूप से जुड़े कई अश्लील वीडियो एवं तस्वीर हाल के दिनों में वायरल हुए हैं।

हासन लोकसभा सीट से प्रज्वल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी हैं जहां पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं जनता दल सेक्युलर (जदएस) का पिछले साल सितंबर में गठबंधन हुआ था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री को देश की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए। प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है और उनका वीडियो बनाया। यह सेक्स स्कैंडल नहीं है बल्कि व्यापक पैमाने का दुष्कर्म है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में मंच से एक घोर दुराचारी का समर्थन किया। उन्होंने (मोदी ने) कर्नाटक में कहा कि अगर आपने बलात्कारी के पक्ष में मतदान किया तो इससे मुझे मदद मिलेगी।’’

गांधी ने कहा, ‘‘कर्नाटक की सभी महिलाओं से प्रधानमंत्री जब मत देने को कहें तो उन्हें जानना चाहिए कि प्रज्वल ने क्या किया?’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक नेता को पता था कि प्रज्वल ‘घोर दुराचारी’ है और इसके बावजूद उनका समर्थन किया और जद(एस) के साथ गठबंधन किया।

गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने भारत की प्रत्येक महिला का अपमान किया है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के सभी नेताओं को देश की प्रत्येक महिला से माफी मांगनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी नेता ने ‘घोर दुराचारी’के पक्ष में मतदान करने की अपील नहीं की है।

गांधी ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में खबर है कि प्रधानमंत्री ने घोर दुराचारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह भाजपा की विचारधारा है। वे गठबंधन करने के लिए तैयार रहते हैं और सत्ता के लिए सब कुछ करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट