खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा ने की चूक , प्राग में दूसरे दौर में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ईरान के परहाम मघसूडलू के हाथां पराजय का सामना करना पड़ा ।

प्राग , 29 फरवरी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ईरान के परहाम मघसूडलू के हाथां पराजय का सामना करना पड़ा ।

इसके साथ ही क्लासिकल शतरंज में उनका 47 मैचों का अपराजेय अभियान खत्म हो गया । अठारह बरस के इस खिलाड़ी ने लाइव रेटिंग में शीर्ष स्थान भी गंवा दिया जो विश्वनाथन आनंद ने फिर हासिल कर लिया है ।

डी गुकेश ने चेक गणराज्य के एंगुयेन थाई दाइ वान को हराया ।

टूर्नामेंट के सात दौर बाकी हैं जबकि परहाम दो अंक लेकर शीर्ष पर हैं । गुकेश और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव उनसे आधा अंक पीछे हैं । उजबेक खिलाड़ी ने भारत के विदित गुजराती से ड्रा खेला ।

प्रज्ञानानंदा , गुजराती, रोमानिया के रिचर्ड रैपो और चेक गणराज्य के डेविड नवारा चौथे स्थान पर हैं ।

चैलेंजर वर्ग में आर वैशाली को लगातार दूसरी पराजय झेलनी पड़ी जिन्हें तुर्की की एडिज गुरेल ने हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू