देश की खबरें | प्रदीप यादव झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नामित किया।

रांची, 12 दिसंबर झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नामित किया।

खिजरी से विधायक राजेश कच्छप को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता नामित किया गया।

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उनके नामों को मंजूरी दी।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सीलबंद लिफाफे में नाम अध्यक्ष को भेजे थे।

यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।’’

उन्होंने पोरियाहाट सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्रनाथ सिंह को 34,130 मतों से हराया था। कच्छप ने भाजपा के राम कुमार पाहन को खिजरी सीट पर 29,065 मतों से हराया था।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 30 सीट पर चुनाव लड़ा था और 16 सीट पर जीत हासिल की थी जिससे झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने में मदद मिली। झामुमो ने 34 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ने चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने दो सीट जीतीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\