IPL 2023, PBKS Beat DC: प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बरार ने पंजाब को दिलाई जीत, दिल्ली प्लेआफ की दौड़ से बाहर

प्रभसिमरन सिंह के 65 गेंद में 103 रन के बाद हरप्रीत बरार के चार विकेट की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के अहम मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स पर 31 रन से जीत दर्ज करके प्लेआफ की अपनी उम्मीदें कायम रख्री जबकि दिल्ली दौड़ से बाहर हो गई ।

पंजाब किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

नयी दिल्ली, 13 मई प्रभसिमरन सिंह के 65 गेंद में 103 रन के बाद हरप्रीत बरार के चार विकेट की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के अहम मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स पर 31 रन से जीत दर्ज करके प्लेआफ की अपनी उम्मीदें कायम रख्री जबकि दिल्ली दौड़ से बाहर हो गई. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 167 रन बनाये. जवाब में दिल्ली शानदार शुरूआत के बावजूद मध्यक्रम की नाकामी की बदस्तूर जारी दास्तान के कारण आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी. इस हार के साथ दिल्ली (12 मैचों में आठ अंक) के प्लेआफ में पहुंचने के रास्ते बंद हो गए जबकि पंजाब 12 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई हालांकि उसे बाकी दोनों मैच भी अच्छे अंतर से जीतने होंगे. यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से धोया, प्रभसिमरन सिंह ने बल्ले तो हरप्रीत बरार ने गेंद से किया कमाल

एक समय पर दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन था और पावरप्ले के छह ओवर में डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने 64 रन जोड़े थे. इसके बाद हालांकि दिल्ली ने छह विकेट 19 रन के भीतर गंवा दिये. बराबर ने नौवें ओवर में रिली रोसोयू (पांच) और वॉर्नर को आउट करके दिल्ली की पारी की कमर तोड़ दी. वॉर्नर को मैदानी अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था लेकिन डीआरएस पर उन्हें पगबाधा आउट दिया गया. वही रोसोयू को उन्होंने डीप मिडविकेट सीमा पर सिकंदर रजा के हाथों लपकवाया.

बरार ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाये. फॉर्म में चल रहे साल्ट (17 गेंद में 21 रन) उनका पहला शिकार बने. खलील अहमद की जगह उतरे इंपैक्ट खिलाड़ी मनीष पांडे खाता भी नहीं खोल सके और बरार का चौथा शिकार रहे. राहुल चाहर ने मिशेल मार्श (तीन) और अक्षर पटेल (एक) को पवेलियन भेजा । नाथन एलिस को भी दो विकेट मिले.

वॉर्नर ने दिल्ली के लिये सर्वाधिक 50 रन बनाये और 23 गेंद की पारी में दस चौके तथा एक छक्का लगाया । उन्होंने आते ही रिषि धवन को पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़कर इरादे जाहिर कर दिये थे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें मदद नहीं मिली.

इससे पहले आईपीएल में पहला शतक जमाने वाले प्रभसिमरन के अलावा पंजाब के बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे । पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई पंजाब की शुरूआत बहुत खराब रही और ईशांत शर्मा ने शुरूआती स्पैल में दो विकेट लेकर दबाव बना दिया.

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आये ईशांत का स्वागत हालांकि शिखर धवन ने छक्का लगाकर किया लेकिन अगली ही गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में रिली रोसोयू को कैच दे बैठे. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे शिखर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे.

चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये अक्षर पटेल को प्रभसिमरन ने दो चौके लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की. ईशांत ने हालांकि अगले ही ओवर में पहली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन (चार) को बोल्ड कर दिया.

दूसरे छोर पर प्रभसिमरन ने अक्षर को छठे ओवर में छक्का लगाकर रनगति बढाने की कोशिश की. अक्षर ने हालांकि जितेश शर्मा (पांच) को बोल्ड करके पंजाब को एक और झटका दिया । पावरप्ले के छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 46 रन था और उसके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.

इसके बाद प्रभसिमरन और सैम कुरेन ने संभलकर खेलते हुए ढीली गेंदों का इंतजार किया. दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 54 गेंद में 72 रन जोड़े. प्रभसिमरन को 68 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला जब 15वें ओवर में प्रवीण दुबे की गेंद पर लांगआन सीमारेखा पर रोसोयू ने उनका कैच टपकाया. इसी ओवर में हालांकि कुरेन सीमा पर अमन खान को कैच दे बैठे. कुरेन ने 24 गेंद में 20 रन बनाये .

कुलदीप यादव ने अपने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हरप्रीत बरार (2) को मिशेल मार्श के हाथों लपकवाया । प्रभसिमरन ने इसी ओवर में बैकवर्ड स्कवेयर लेग पर छक्का और गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका लगाकर स्कोरबोर्ड को गतिमान रखा.

उन्होंने 18वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद में खलील अहमद को चौके जड़कर अपना पहला शतक पूरा किया. बाईस बरस के इस बल्लेबाज ने 61 गेंद में दस चौकों और छह छक्कों की मदद से तिहरे अंक को छुआ. उनका पारी का अंत मुकेश कुमार ने किया जिन्हें 19वें ओवर में गेंद सौंपी गई थी । उन्होंने इस ओवर में महज तीन रन देकर प्रभसिमरन का कीमती विकेट लिया.

आखिरी पांच ओवर में पंजाब ने तीन विकेट खोकर 50 रन बनाये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को IPL मैच के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े इस खबर को

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी