खेल की खबरें | प्रभसिमरन, अभिषेक ने कर्नाटक के खिलाफ पंजाब की कराई वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  प्रभसिमरन सिंह (100) की शतकीय पारी और अभिषेक शर्मा (91) के साथ पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी के दम पर पंजाब ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ वापसी करते हुए अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 238 रन बना लिये।

हुब्बली (कर्नाटक), सात जनवरी  प्रभसिमरन सिंह (100) की शतकीय पारी और अभिषेक शर्मा (91) के साथ पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी के दम पर पंजाब ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ वापसी करते हुए अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 238 रन बना लिये।

इससे पहले कर्नाटक की टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 461 रन से आगे से की और अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 514 रन पर घोषित कर दी। टीम ने पहली पारी में 362 रन की बड़ी हासिल की ।

प्रभसिमरन ने 146 गेंद की पारी में 17 चौके लगाये और अभिषेक के साथ सूझबूझ से बल्लेबाजी की। दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवर में 192 रन जोड़ दिये।

पंजाब अब भी कर्नाटक से 124 रन पीछे हैं।

वलसाड में ग्रुप के एक अन्य मैच में मनन हिंगराजिया (52), उमंग कुमार (89) और रिपल पटेल (81) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर गुजरात ने तमिलनाडु को जीत के लिए 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

गुजरात ने दूसरी पारी में 38 रन तक तीन विकेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करते हुए अपनी दूसरी पारी में 312 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने अपनी दूसरी पारी में 32 रन पर दो विकेट गंवा दिये हैं।

चंडीगढ़ में खराब रोशनी के कारण रेलवे और चंडीगढ़ के बीच तीसरे दिन का खेल संभव नहीं हुआ।

त्रिपुरा ने अपनी दूसरी पारी 151 रन पर घोषित कर गोवा को जीत के लिए  501 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्या का पीछा करते हुए गोवा ने अपनी दूसरी पारी में 48 रन पर तीन विकेट गंवा दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस