देश की खबरें | पोक्सो अदालत ने यौन शोषण मामले में आश्रम स्वामी व शिष्य के खिलाफ आरोप तय किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक पोक्सो अदालत ने यहां शुक्रताल इलाके में एक आश्रम में बच्चों के यौन शोषण के मामले में आश्रम स्वामी व एक शिष्य के खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 सितंबर एक पोक्सो अदालत ने यहां शुक्रताल इलाके में एक आश्रम में बच्चों के यौन शोषण के मामले में आश्रम स्वामी व एक शिष्य के खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय किए।

विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने आश्रम स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज और उनके शिष्य कृष्ण मोहन दास के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया NDA की जीत का दावा, कहा- 220 सीटें जीतकर नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनेगी सरकार.

अदालत ने महाराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 377 और 504 तथा यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पोक्सो) कानून, किशोर न्याय अधिनियम, अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए।

मोहन दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय कानून के तहत आरोप तय किए गए हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में COVID-19 के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हुई, 28,724 लोगों की मौत.

अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा साक्ष्य पेश करने के लिए 15 सितंबर की तारीख तय की है।

पोक्सो मामलों के विशेष वकील दिनेश शर्मा के अनुसार, पुलिस ने कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आश्रम मालिक और उनके शिष्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

महाराज और दास को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\