खेल की खबरें | पावर लिफ्टिंग: महिला लाइटवेट फाइनल में पदक से चूकी मनप्रीत और सकीना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की मनप्रीत कौर और सकीना खातून गुरुवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के महिला लाइटवेट फाइनल में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं।

बर्मिंघम, चार अगस्त भारत की मनप्रीत कौर और सकीना खातून गुरुवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के महिला लाइटवेट फाइनल में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं।

मनप्रीत ने अपने पहले प्रयास में 87 और दूसरे प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 90 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहीं। मनप्रीत को 89.6 अंक मिले।

दूसरी तरफ सकीना पहले प्रयास में 90 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहीं लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने इस वजन को उठा लिया। उनका 93 किग्रा का तीसरा प्रयास नाकाम रहा। उन्हें 87.5 अंक मिले।

इंग्लैंड की जो न्यूसन ने 101 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से 102.2 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक जीता। उनकी हमवतन ओलीविया ब्रूम ने 111 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से 100 अंक जुटाकर रजत पदक जीता।

कीनिया की हेलेन वाविरा कारियुकी ने 97 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से 98.5 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

पावरलिफ्टिंग में भार उठाने पर शरीर के वजन के अनुसार अंक मिलते हैं। समान वजन उठाने पर शारीरिक रूप से कम वजन वाले खिलाड़ी को दूसरे की तुलना में अधिक अंक मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now