जरुरी जानकारी | इंडियन एनर्जी एक्सजेंज पर जून तिमाही में बिजली कारोबार 19 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कारोबार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में उसका कुल कारोबार 19 प्रतिशत बढ़कर 2,817.8 करोड़ यूनिट हो गया।

नयी दिल्ली, दो जुलाई बिजली कारोबार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में उसका कुल कारोबार 19 प्रतिशत बढ़कर 2,817.8 करोड़ यूनिट हो गया।

एक्सचेंज पर एक साल पहले की समान अवधि में 2,368 करोड़ यूनिट का कुल कारोबार हुआ था।

आईईएक्स ने बयान में कहा, ‘‘पहली तिमाही में एक्सचेंज ने 2,817.8 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार किया जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के लिए प्रमाणपत्रों समेत कुल कारोबार 3,035.4 करोड़ यूनिट था, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 2,512.5 करोड़ यूनिट से 20.8 प्रतिशत अधिक है।’’

अकेले जून महीने में ही एक्सचेंज पर बिजली कारोबार 1,018.5 करोड़ यूनिट था जो जून, 2023 में 816.8 करोड़ यूनिट से 24.7 प्रतिशत अधिक है। पिछले महीने प्रमाणपत्रों समेत कुल मात्रा 19.4 प्रतिशत बढ़कर 1,067.7 करोड़ यूनिट रही जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 894.6 करोड़ यूनिट थी।

अप्रैल-जून तिमाही में भीषण गर्मी का मौसम होने से बिजली की मांग में अभूतपूर्व उछाल आया। इस तिमाही में देश की बिजली खपत 452 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले की तुलना में 11.2 प्रतिशत अधिक है।

आलोच्य तिमाही में देश की अधिकतम बिजली मांग 250 गीगावाट तक पहुंच गई, जो पिछले साल सितंबर में दर्ज 243 गीगावाट के पिछले उच्चस्तर से अधिक है।

आईईएक्स बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और प्रमाणपत्रों की भौतिक आपूर्ति के लिए एक देशव्यापी, स्वचालित कारोबार मंच मुहैया कराता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\