देश की खबरें | बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का संवेदनशीलता से निराकरण हो:गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 19 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि शहरों के साथ ही गांव-ढाणी तक उपभोक्ताओं को बिना ट्रिपिंग के निर्बाध विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना में मिठाई दुकानदार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने बुधवार शाम को ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा, ‘‘बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं के परिवादों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। जिला एवं उपखंड स्तर पर अभियंता आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लें। इस काम में किसी तरह की कोताही न हो।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिहायशी भवनों तथा अन्य निजी इमारतों से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से सरकारी स्कूलों से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने के लिए अभियान चलाएं और इन्हें निशुल्क शिफ्ट किया जाए।

यह भी पढ़े | Trivandrum International Airport: केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्राइवेट कंपनी के हाथों में दिए जाने का किया विरोध.

उन्होंने कहा कि बारिश के इस मौसम में आमजन को विद्युत जनित खतरों से बचाने के लिए एहतियात बरती जाए। विद्युत तंत्र के रखरखाव का काम समय पर हो।

बैठक में ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट