ताजा खबरें | अल्पसंख्यकों के लिए गरीबी का अलग से आकलन नहीं किया गया है: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए अलग से गरीबी का आकलन नहीं किया गया है और वह अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं लागू करती है।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए अलग से गरीबी का आकलन नहीं किया गया है और वह अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं लागू करती है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बसपा सदस्य दानिश अली के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

बसपा सांसद ने पूछा था कि क्या सरकार का प्रत्येक राज्य में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले मुसलमानों समेत अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए सर्वेक्षण कराने का कोई प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने सभी अल्पसंख्यकों के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के जीवन स्तर के उत्थान के लिए शैक्षिक सशक्तीकरण, रोजगार उन्मुख कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के समर्थन आदि के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के माध्यम से एक बहुआयामी रणनीति अपनाई है।

ईरानी ने कहा, ‘‘सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए गरीबी का अलग से आकलन नहीं किया है। सरकार अल्पसंख्यकों समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू करती है।’’

उन्होंने अपने जवाब में अनेक योजनाओं का भी उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\