खेल की खबरें | स्थगित आईपीएल 2021 का आयोजन सितंबर में इंग्लैंड में होना चाहिये: पीटरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल के स्थगित मैचों का आयोजन यूएई की जगह सितंबर में इंग्लैंड में कराये जाए।

लंदन, आठ मई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल के स्थगित मैचों का आयोजन यूएई की जगह सितंबर में इंग्लैंड में कराये जाए।

पीटरसन का मामना है कि आईपीएल को ब्रिटेन में स्थानांतरित करना निर्णय सबसे अच्छा होगा क्योंकि भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला 14 सितंबर को खत्म होगी और उसके बाद इसके लिए समय होगा।

पीटरसन ने कहा, ‘‘ मैंने देखा है कि लोग सितंबर में आईपीएल के बचे हुए मैचों के आयोजन को यूएई में करने की बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसका आयोजन इंग्लैंड में होना चाहिये। ’’

पीटरसन ने ‘बेटवे’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के बाद थोड़ा समय होगा। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पहले से ही यहां होंगे, इसके साथ ही इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी उपलब्ध होंगे। ’’

दायें हाथ के 40 साल के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि सितंबर में इंग्लैंड का मौसम क्रिकेट मैचों की मेजबानी के हिसाब से भी अच्छा रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ सितंबर के मध्य से आखिर तक इंग्लैंड का मौसम सबसे अच्छा रहता है। वे मैनचेस्टर, लीड्स, बर्मिंघम और लंदन के दो मैदानों का उपयोग कर सकते हैं। इस बात की भी अच्छी संभावना है कि वहां दर्शकों की मौजूदगी होगी। क्रिकेट के लिए यह शानदार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आईपीएल का आयोजन यूएई और दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है और मुझे लगता है कि इसके बचे हुए मैचों के लिए इंग्लैंड सबसे बेहतर जगह होगी। ’’

पीटरसन के बयान से पहले मिडलसेक्स, सरे, वारविकशर और लंकाशर ने आईपीएल के बचे हुए 31 मैचों की मेजबाजी में रुचि व्यक्त की है। आईपीएल बायो-बबल में कई खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ramadan Time Table Mumbai, Pune, Nashik: भारत में कल से शुरू हो सकता है रमजान का पाक महीना? जानें मुंबई, पुणे, नासिक के सेहरी-इफ्तार का सही समय और पूरा टाइम-टेबल

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\