देश की खबरें | पुलिस की मौजूदगी में हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का हुआ पोस्टमार्टम : सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती के शव का पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया । दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को युवती की मौत हो गयी।
नयी दिल्ली, 29 सितंबर उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती के शव का पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया । दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को युवती की मौत हो गयी।
इससे पहले दिन में पीड़िता के पिता और चचेरे भाई सफदरजंग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। शाम में वहां भीम आर्मी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए । बाद में पीड़िता के शव को उत्तरप्रदेश ले जाया गया।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।’’
दो सप्ताह पहले उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गयी। उसकी मौत के बाद रोष उत्पन्न हुआ, कई जगह प्रदर्शन किए गए और इंसाफ की मांग की गयी।
दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ काफी बर्बरता की । आरोपियों ने पीड़िता की जीभ भी काट दी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
पीड़िता को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल लाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)