देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व बूंदाबांदी की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

जयपुर, 13 मार्च भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

इसके अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बूंदाबांदी की संभावना है।

आईएमडी के जयपुर केंद्र अनुसार 14-15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग तथा जैसलमेर, फलोदी, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इसी तरह 16 मार्च को भी जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व शेष अधिकांश भागों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

आगामी 48 घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिर सकता है। इसके अलावा, 14 मार्च को बाड़मेर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के कारण ‘लू’ से राहत मिलने की संभावना है।

वहीं बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू