देश की खबरें | पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे का चित्र स्वर्ण मंदिर संग्रहालय में स्थापित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे का चित्र यहां स्थित स्वर्ण मंदिर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में स्थापित किया।

अमृतसर, 14 जून शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे का चित्र यहां स्थित स्वर्ण मंदिर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में स्थापित किया।

सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था ने अकाल तख्त के पूर्व प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी भगवान सिंह का चित्र भी संग्रहाल में लगाया। दोनों चित्रों का अनावरण एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और स्वर्ण मंदिर के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने किया।

इस अवसर पर धामी ने कहा, ‘‘भाई दिलावर सिंह और ज्ञानी भगवान सिंह की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, उनके चित्र केंद्रीय सिख संग्रहालय में प्रदर्शित किए गए हैं।’’ दिलावर सिंह और ज्ञानी भगवान सिंह के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

एक आत्मघाती हमलावर दिलावर सिंह ने 31 अगस्त, 1995 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी थी। बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के एक आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले सिंह पंजाब पुलिस के जवान थे।

जरनैल सिंह भिंडरावाले और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों सहित कई अन्य सिख आतंकवादियों के चित्र पहले से ही संग्रहालय में प्रदर्शित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी