देश की खबरें | लोकप्रिय रंगमंच कलाकार आलोक चटर्जी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रंगमंच के अभिनेता-निर्देशक आलोक चटर्जी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्हें ‘डेथ ऑफ ए सेल्समैन’ और ‘नट सम्राट’ जैसे नाटकों के मंचन के लिए जाना जाता है।

नयी दिल्ली, सात जनवरी रंगमंच के अभिनेता-निर्देशक आलोक चटर्जी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्हें ‘डेथ ऑफ ए सेल्समैन’ और ‘नट सम्राट’ जैसे नाटकों के मंचन के लिए जाना जाता है।

आलोक चटर्जी 63 वर्ष के थे। उन्होंने भोपाल के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

चटर्जी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 1987 बैच के स्वर्ण पदक विजेता और मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक हैं। इस महीने की 11 तारीख को उनका जन्मदिन होता।

उनके करीबी सहयोगी मनोज जोशी के अनुसार चटर्जी को 31 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह सात-आठ महीने से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और उनका यकृत भी प्रभावित था।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता चटर्जी अभिनेता इरफान खान और निर्माता सुतापा सिकदर के बैचमेट थे।

उनके परिवार में पत्नी शोभा, बेटा प्रत्यूष और बहू राशि हैं।

मंगलवार दोपहर भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\