विदेश की खबरें | पोप फ्रांसिस ने इराक के शीर्ष शिया धर्मगुरु से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोप ने अल-सिस्तानी के आवास पर उनसे मुलाकात की और इस दौरान दोनों धर्मगुरुओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की।

पोप ने अल-सिस्तानी के आवास पर उनसे मुलाकात की और इस दौरान दोनों धर्मगुरुओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की।

पोप का स्वागत करने के लिए लोग पारंपरिक परिधानों में अपने घरों के बाहर खड़े थे। शांति के प्रतीक के तौर पर कुछ सफेद कबूतर भी छोड़े गए।

बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान इराक के अल्पसंख्यक ईसाइयों से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए।

अल सिस्तानी शिया बहुल इराक में प्रमुख धर्मगुरु हैं और मजहबी तथा अन्य मामलों पर दुनिया भर में शिया समुदाय के लोग उनके विचारों को मानते हैं।

पोप के आगमन का इराकी टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया और लोगों ने दोनों धर्मगुरुओं की मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

नजफ के निवासी हैदर अल इलयावी ने कहा, ‘‘हम इराक में, खासकर नजफ में आने और धर्मगुरु अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी के साथ पोप की मुलाकात का स्वागत करते हैं। यह एक एतिहासिक दौरा है और उम्मीद है कि इससे इराक और यहां के लोगों का भला होगा।’’

पोप शुक्रवार को इराक पहुंचे और उन्होंने देश की पहली यात्रा के दौरान वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। उनकी यात्रा का मकसद लोगों के बीच बंधुत्व की भावना को बढ़ाना है। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से पोप की यह पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\