खेल की खबरें | क्लीन एवं जर्क में नाकामी के कारण अंतिम स्थान पर रही पूनम यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की तरफ से पदक की प्रबल दावेदार पूनम यादव क्लीन एवं जर्क में तीनों प्रयास में नाकाम रहने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग में मंगलवार को यहां आखिरी स्थान पर रही।

बर्मिंघम, दो अगस्त भारत की तरफ से पदक की प्रबल दावेदार पूनम यादव क्लीन एवं जर्क में तीनों प्रयास में नाकाम रहने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग में मंगलवार को यहां आखिरी स्थान पर रही।

पूनम ने स्नैच में 98 किग्रा भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया था लेकिन क्लीन एवं जर्क में वह अपने तीनों प्रयास में 116 किग्रा भार नहीं उठा पाई।

पूनम 69 किग्रा में राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन है।

पूनम ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में नाकाम रहने के बाद दूसरे प्रयास में 95 तथा तीसरे और अंतिम प्रयास में 98 किग्रा भार उठाकर स्वयं को पदक की दौड़ में शामिल कर लिया था।

पूनम ने क्लीन एवं जर्क में अपने तीसरे प्रयास के बाद जजों के फैसले को चुनौती दी थी लेकिन उसे नकार दिया गया और इस तरह से वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

कनाडा की माया लेलोर ने कुल 228 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 100 और क्लीन एवं जर्क में 128 किग्रा भार उठाया। पूनम स्नैच में उनके बाद दूसरे स्थान पर चल रही थी।

नाइजीरिया की ताइवो लियाडी ने कुल 216 किग्रा भार उठाकर रजत जबकि नौरू की मैक्सिमा उएपा (215 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\