LSG vs DC, IPL 26th Match: मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कुलदीप यादव और मुकेश कुमार की वापसी की उम्मीद

मुकेश की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था और वह पिछले दो मैचों से बाहर थे. दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि दोनों कल उपलब्ध होंगे. दोनों ने काफी कड़ा अभ्यास किया है.’’

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार काफी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच खेल सकेंगे. बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप को ग्रोइन में चोट लगी थी और वह चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स तथा मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले तीन मैच नहीं खेल सके.

मुकेश की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था और वह पिछले दो मैचों से बाहर थे. दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि दोनों कल उपलब्ध होंगे. दोनों ने काफी कड़ा अभ्यास किया है.’’ LSG vs GT, IPL 2024 26th Match: लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को लगा तगड़ा झटका, अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे स्टार गेंदबाज मयंक यादव

दिल्ली की टीम पांच में से एक ही मैच जीत सकी है. पोंटिंग ने कहा,‘‘हर मैच में तीन से चार ओवरों से फर्क पैदा हुआ. हमने गेंदबाजी करते हुए काफी रन गंवाये. हमें जल्दी ही अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट