विदेश की खबरें | पोम्पिओ के ट्वीट से चीन में अमेरिकी राजदूत के पद छोड़ने के संकेत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोम्पिओ ने तीन साल से अधिक समय तक सेवा के लिए ट्विटर पर राजदूत ब्रान्स्टेड को धन्यवाद दिया। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग से इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

पोम्पिओ ने तीन साल से अधिक समय तक सेवा के लिए ट्विटर पर राजदूत ब्रान्स्टेड को धन्यवाद दिया। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग से इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

पोम्पिओ ने लिखा, ‘‘राजदूत ब्रान्स्टेड ने अमेरिका-चीन संबंधों को पुनर्जीवित करने में योगदान दिया है ताकि यह परिणामोन्मुखी, पारस्परिक और निष्पक्ष हो।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.

ब्रान्स्टेड उस समय एक विवादों में आ गये थे जब चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ ने उस लेख (कॉलम) को खारिज कर दिया था जो उन्होंने दिया था।

पोम्पिओ ने पिछले सप्ताह टि्वट किया था कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने ब्रान्स्टेड के लेख को प्रकाशित करने से मना कर दिया जबकि अमेरिका में चीनी राजदूत ‘‘किसी भी अमेरिकी मीडिया आउटलेट में प्रकाशित कराने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने इसके जवाब में कहा था कि ब्रान्स्टेड का लेख ‘‘खामियों से भरा हुआ था, तथ्यों के साथ गंभीर रूप से असंगत था और चीन पर हमला करता हुआ प्रतीत हो रहा था।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\