विदेश की खबरें | रूसी इनाम विवाद के बीच पोम्पिओ ने तालिबान के नेता से की बात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गौरतलब है कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने शनिवार को एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के बीच रूसी सैन्य खुफिया इकाई गुप्त रूप से तालिबान से जुड़े आतंकवादियों को अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों सहित गठबंधन सेनाओं को निशाना बनाने पर इनाम देने की पेशकश कर रही है। हालांकि सोमवार को हुई वार्ता में इन आरोपों पर कोई चर्चा नहीं की गई।
गौरतलब है कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने शनिवार को एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के बीच रूसी सैन्य खुफिया इकाई गुप्त रूप से तालिबान से जुड़े आतंकवादियों को अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों सहित गठबंधन सेनाओं को निशाना बनाने पर इनाम देने की पेशकश कर रही है। हालांकि सोमवार को हुई वार्ता में इन आरोपों पर कोई चर्चा नहीं की गई।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शहीन ने ट्वीट किया कि पोम्पिओ और मुल्ला अब्दुल घनी बरदार ने सोमवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पोम्पिओ ने विद्रोहियों से अफगानिस्तान में हिंसा कम करने पर जोर दिया और फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए शांति समझौते को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
यह भी पढ़े | India Bans 59 Chinese Apps: भारत के एक्शन से चीन परेशान, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कही बड़ी बात.
इन दोनों के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद समझौते को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
वह मंगलवार सुबह उज़्बेकिस्तान में थे और बुधवार को उनके पाकिस्तान की राजधानी इस्लामबाद पहुंचने की संभावना है। वह कतर की राजधानी दोहा भी जाएंगे, जहां तालिबान का राजनीतिक कार्यालय है।
शाहीन ने ट्वीट में कहा कि पोम्पिओ और बरदार ने समझौते के क्रियान्वयन, विदेशी सैनिकों की वापसी, कैदियों की रिहाई, अंतर-अफगानिस्तान वार्ता शुरू करने और सैन्य अभियानों को कम करने पर चर्चा की।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)