देश की खबरें | वर्ष 2020-21 की सर्दियों के दौरान प्रदूषण, पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहा: सीएसई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट’ (सीएसई) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 2020-21 की सर्दियों के दौरान प्रदूषण का औसत स्तर पिछले साल से ज्यादा था लेकिन ‘स्मॉग’ की अवधि और तीव्रता कम थी।

नयी दिल्ली, तीन मार्च पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट’ (सीएसई) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 2020-21 की सर्दियों के दौरान प्रदूषण का औसत स्तर पिछले साल से ज्यादा था लेकिन ‘स्मॉग’ की अवधि और तीव्रता कम थी।

सीएसई ने कहा कि ‘ग्रेडेड रिपॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के क्रियान्वयन के लिए इस क्षेत्र में 15 अक्टूबर से एक फरवरी तक के कालखंड को आधिकारिक तौर पर सर्दी का मौसम माना जाता है।

विश्लेषण में कहा गया कि इस बार सर्दियों के मौसम में 23 दिन ऐसे थे जब शहर में पीएम 2.5 कणों की मात्रा ‘गंभीर’ का ‘खराब’ एक्यूआई श्रेणी में दर्ज की गई।

यह मात्रा, 2018-19 के दौरान 33 और 2019-20 के बीच 25 थी।

विश्लेषण में यह भी कहा गया कि दिल्ली के आसपास के चार शहरों में से गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उत्तरी दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र दर्ज किया गया जहां स्थित जहांगीरपुरी की हवा में प्रदूषण सबसे ज्यादा था।

सीएसई में अनुसंधान और वकालत की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रायचौधुरी ने कहा, “सर्दियों के समय प्रदूषण के अध्ययन में विशेष रूप से दिलचस्पी होती है। इस साल महामारी के कारण असाधारण स्थिति थी और इस क्षेत्र में वातावरण की स्थितियों, शांत हवा और ठंड के मौसम के कारण सर्दियां बेहद कठिन होती हैं।”

उन्होंने कहा, “सर्दियों की हवा में स्थानीय प्रदूषण कारक तत्व फंस जाते हैं और इससे घातक स्मॉग जनित होता है। दिल्ली-एनसीआर के लोग इससे भली भांति परिचित हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू