देश की खबरें | बिहार में अगले महीने 224 नगर निकायों के लिए मतदान होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में अगले महीने दो चरणों में 10 और 20 अक्टूबर को निकाय चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है।

पटना, 10 सितंबर बिहार में अगले महीने दो चरणों में 10 और 20 अक्टूबर को निकाय चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है।

आयोग ने कहा है कि राज्य भर में 224 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए चुनाव होंगे। पहले चरण की मतगणना 12 अक्टूबर को, जबकि दूसरे चरण की मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना सहित सभी 17 नगर निगमों में दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को मतदान होगा।

दोनों चरणों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

पहले चरण के लिए 21 सितंबर तक नामांकन किए जा सकते हैं और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन 26 सितंबर तक होगा और 29 सितंबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, ''10 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों को 25 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए 30 सितंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा।''

जिन नगर निकायों में मतदान हो रहा है, उनमें 44 नगर परिषद और 95 नगर पंचायत हैं।

इनमें कुल 1,14,52,759 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें लगभग 60,17,882 पुरुष और 54,34,455 महिला मतदाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू