खेल की खबरें | डिकॉक के अर्धशतक के बाद पोलार्ड की तूफानी पारी से मुबई ने छह विकेट पर 176 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्विंटन डिकॉक (53) की अर्धशतकीय पारी के बाद आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड और नाथन कुल्टर-नील की आतिशी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियन्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 176 रन कर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

दुबई, 18 अक्टूबर क्विंटन डिकॉक (53) की अर्धशतकीय पारी के बाद आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड और नाथन कुल्टर-नील की आतिशी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियन्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 176 रन कर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

पोलार्ड ने 12 गेंद में चार छक्के और एक चौका की मदद से नाबाद 34 रन बनाने के अलावा कुल्टर-नील के साथ 21 गेंद में 57 रन की अटूट साझेदारी की। कुल्टर-नील ने 12 गेंद में चार चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाये। दोनों ने आखिरी तीन ओवर में 54 रन जोड़े।

यह भी पढ़े | MI vs KXIP 36th IPL Match 2020: क्विंटन डी कॉक की शानदार हाफ सेंचुरी, मुंबई ने पंजाब को दिया 177 रन का लक्ष्य.

टॉस गवांने के बाद पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक बार फिर गेंदबाजी की शुरूआत ग्लेन मैक्सवेल (चार ओवर में बिना किसी सफलता के 24 रन) से कराई जिसमें उन्होंने सिर्फ छह रन दिये। इसके बाद दूसरे ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और डिकॉक ने मोहम्मद शमी का स्वागत एक-एक चौके से किया।

पिछले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल कर मुंबई को जीत दिलाने वाले डिकॉक ने अर्शदीप सिंह पर छक्का लगाकर लय को बरकरार रखने का संकेत दिया। इस युवा गेंदबाज ने हालांकि इसी ओवर में रोहित को बोल्ड कर दिया। उन्होंने आठ गेंद में नौ रन बनाये।

यह भी पढ़े | SRH vs KKR 35th IPL Match 2020: सुपर ओवर मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी शिकस्त.

शमी ने इसके बाद सूर्यकुमार यादव (शून्य) और अर्शदीप ने इशान किशन (07) को पवेलियन भेजा। दोनों का कैच मुरुगन अश्विन ने पकड़ा।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये कृणाल पंड्या ने डिकॉक का अच्छे से साथ दिया और दोनों ने एक-एक रन चुराने के अलावा बीच-बीच में बाउंड्री भी लगाये।

मैच के 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये दीपक हुड्डा की गेंद पर डिकॉक ने लेग में शानदार छक्का लगाया। इस खतरनाक होती जोड़ी को रवि बिश्नोई ने कृणाल का विकेट चटका कर तोड़ा। उन्होंने 30 गेंद में 34 रन बनाने के अलावा डिकॉक के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी भी की।

इसके बाद क्रीज पर आये उनके भाई हार्दिक पंड्या ने अगली ही गेंद पर छक्का लगाया। डिकॉक ने 15वें ओवर में अश्विन के खिलाफ चौका और छक्का लगाने के बाद एक रन लेकर 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अगले ही ओवर में हार्दिक (08) शमी का दूसरा शिकार बाने।

पारी के 17वें ओवर में जोर्डन ने डिकॉक काो पवेलियन भेजा। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में निकोल्स पूरन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 43 गेंद की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाये।

पोलार्ड ने 18 ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर मुंबई की रनगति को तेज की । इस ओवर में नाथन कुल्टर-नील ने भी दो चौके लगाये। मुंबई ने इस ओवर में 22 रन बटोरे

पोलार्ड ने इसके बाद आखिरी ओवर में जोर्डन के खिलाफ भी दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे।

पंजाब के लिए शमी और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू