देश की खबरें | शैक्षणिक संस्थानों का राजनीतिकरण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए: केरल के राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मलप्पुरम स्थित कालीकट विश्वविद्यालय में सावरकर के खिलाफ लगे बैनर की घटना पर शनिवार को नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के ‘‘शैक्षणिक संस्थानों के राजनीतिकरण’’ को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

मलप्पुरम (केरल), 22 मार्च केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मलप्पुरम स्थित कालीकट विश्वविद्यालय में सावरकर के खिलाफ लगे बैनर की घटना पर शनिवार को नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के ‘‘शैक्षणिक संस्थानों के राजनीतिकरण’’ को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

आर्लेकर सीनेट की बैठक के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कुलपति से कहा कि उन्हें ‘‘ऐसी सभी चीजों’’ का ध्यान रखना चाहिए।

केरल के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने कहा, ‘‘शिक्षा प्रणाली और शिक्षा संस्थान का राजनीतिकरण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।’’

आर्लेकर ने कहा कि उन्होंने एक बैनर देखा जिस पर लिखा था ‘हमें सावरकर नहीं बल्कि चांसलर चाहिए’। इस पर राज्यपाल ने पूछा, ‘‘मुझे नहीं पता कि यह कैसी सोच है? यह किस तरह की सोच है? क्या सावरकर इस देश के दुश्मन थे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उनकी शिक्षा से संबंधित सोच को समझेंगे तो आपको समझ में आएगा कि उन्होंने इस समाज को क्या दिया है। उन्होंने कभी अपने बारे में, अपने घर के बारे में, अपने परिवार के बारे में नहीं सोचा... कभी नहीं। उन्होंने हमेशा दूसरों के बारे में सोचा और हमेशा दूसरों को कुछ देने की कोशिश की है।’’

उन्होंने वह बैठक में सावरकर के बारे में बात करना नहीं चाहते थे, लेकिन बैनर ने उन्हें ऐसा करने के लिए ‘‘मजबूर’’ किया है।

‘‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’’ (एसएफआई) ने कुछ समय पहले कथित तौर पर यह बैनर लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी