विदेश की खबरें | चीन में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण वार्षिक संसद सत्र आरंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक चुनौतियों और ताइवान, तिब्बत, शिनजियांग और हांगकांग को लेकर अमेरिका से बढ़ते गतिरोध के बीच चीन में बुधवार को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण वार्षिक संसद सत्र की शुरुआत हुई।

बीजिंग, तीन मार्च कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक चुनौतियों और ताइवान, तिब्बत, शिनजियांग और हांगकांग को लेकर अमेरिका से बढ़ते गतिरोध के बीच चीन में बुधवार को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण वार्षिक संसद सत्र की शुरुआत हुई।

सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के सौ साल होने के पहले और राष्ट्रपति शी चिनफिंग का दबदबा बढ़ने के बीच चीन में संसद का सत्र शुरू हुआ है।

माओत्से तुंग के बाद शी (67) सबसे प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरे हैं और राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल की नीति को खत्म करने के बाद उनके लंबे समय तक सत्ता में रहने की संभावना है।

हर साल मार्च में देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) और परामर्शदाता निकाय चाइनीज पीपुल्स पोलिटिकल कंसलटेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) का पूर्ण अधिवेशन होता है, जिसमें 5,000 से ज्यादा सांसद और सलाहकार हिस्सा लेते हैं।

सीपीपीसीसी का सप्ताह भर चलने वाला सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा और इसमें शी तथा अन्य नेता शामिल होंगे जबकि एनपीसी की बैठक पांच मार्च से शुरू होगी। राजनीतिक सत्र बुधवार से शुरू हो गया और पार्टी के प्रवक्ताओं ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित किया।

इस साल की बैठक में 14 वीं पंचवर्षीय योजना और 2035 को ध्यान में रखते हुए दूरगामी योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी।

वैश्विक बाजार में गिरावट आने तथा अमेरिका के साथ चल रहे टकराव के कारण देश की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक चीन अपने रक्षा बजट में भी सात प्रतिशत की वृद्धि करने वाला है। पिछले साल करीब 200 अरब डॉलर का रक्षा बजट का प्रावधान किया गया था।

सीपीसीसी और एनपीसी सत्र के पहले बीजिंग में सुरक्षा और कोविड-19 महामारी को लेकर निगरानी भी बढ़ा दी गयी है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बजाए मई में दोनों सत्र का आयोजन हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\