देश की खबरें | राजनीतिक कार्यकर्ताओं को विचारधारा पर दृढ़ रहना चाहिए: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कभी विचारधारा से समझौता नहीं करना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 दिसम्बर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कभी विचारधारा से समझौता नहीं करना चाहिए।

पवार ने यहां अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक नई पीढ़ी बनाने से भविष्य में राज्य और देश को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | West Bengal: बीजेपी- TMC में बढ़ी रार, जेपी नड्डा पर हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय ने 3 IPS अफसरों को डेपुटेशन पर केंद्र बुलाया.

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए अपनी विचारधारा पर दृढ़ रहना महत्वपूर्ण है। महात्मा ज्योतिबा फुले, बी आर आंबेडकर और छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रगतिशील विचारधारा को राजनीतिक कार्यकर्ताओं की नई नस्ल के बीच विकसित किये जाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि विचारधारा जीवन का दर्शन है। उन्होंने सामाजिक कार्य करते समय सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यक को रेखांकित किया।

यह भी पढ़े | UP के सरकारी अस्पतालों में 10 साल तक सेवा करें या 1 करोड़ का जुर्माना दें- योगी सरकार ने PG मेडिकल छात्रों के लिए बदला नियम.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जब आप समाज में अंतिम व्यक्ति की जरूरतों का ध्यान रखते हैं, तो आप आगे की दिशा के बारे में स्पष्टता के साथ बहुत कुछ सीखते हैं। लोगों ने मुझे पिछले पांच दशकों से उनके लिए काम करने का मौका दिया।’’

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले और बी आर आंबेडकर जैसे समाज सुधारकों ने लोगों के सामाजिक उत्थान के लिए काम करते हुए वैज्ञानिक सोच का इस्तेमाल किया था।

अपने माता-पिता को याद करते हुए, पवार ने कहा कि उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक काम करते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों की उपेक्षा नहीं करने की सीख दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान